फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़, गोला प्रक्षेप, जेवेलिन थ्रो में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कालेज की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को बावनबीघा में हुआ। भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में आयोजित खेलकूद समारोह में प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल से नवाजा गया। ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में सोनू पाल, अमरदीप प्रजापति और गोपी किशन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में गौरी यादव, सौम्या जायसवाल और श्रेया चौरसिया पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रोहित यादव, सुनील यादव व जय हिंद यादव, महिला वर्ग में शैली फिरदौस, सुगंध गुप्ता व नीतू यादव विजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रोहित यादव, सुनील यादव व प्रदीप यादव और महिला वर्ग में सुषमा यादव, श्रेया चौरसिया व शैला फिरदौस ने मेडल झटके। इसी क्रम में पांच हजार मीटर की दौड़ में जयहिंद यादव ने बाजी मारी। गोला प्रक्षेप में अंकित कुमार व महिला वर्ग में सौम्या जायसवाल प्रथम रहीं। जेवेलिन थ्रो में अंकित कुमार, नीतू यादव पहले पायदान पर रहीं। इन सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथियों पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, डॉ. विजयी राम यादव व बॉक्सिंग चैंपियनशिप गोपाल शाही ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से नवाजा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. वीके राय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. उदयन मिश्र, डॉ. विश्वनाथ वर्मा, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. उदयकांत पांडेय, डॉ. उमेश कुमार आदि शामिल रहे। संचालन डॉ. बलवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें