फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन स्ट्रीम पर शिफ्ट की जाएगी कछुआ सेंक्चुअरी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना कि गंगा में पूर्व में स्थापित कछुआ सेंक्चुअरी वाराणसी के विकास में बाधक है। इसे जल्दी ही गंगा के डाउन स्ट्रीम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी में सेंक्चुअरी बनाने का औचित्य नहीं था। इसकी वजह से न तो यहां खनन का कार्य हो रहा है और न ही अन्य प्रोजेक्ट चल पा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि सेंक्चुअरी के चलते घाटों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। इससे घाट खोखले हो रहे हैं। घाट किनारे के घरों की दीवारें दरक रही हैं।
गडकरी के इस बयान के बाद वाराणसी के गंगा के रास्ते जल परिवहन की संभावनाएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। अब तक कछुआ सेंक्चुअरी को इस महत्वाकांक्षी परियोजना में बड़ी बाधा माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें