फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जलाया उच्चतर शिक्षा आयोग का पुतला0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराण्सी। उच्चत्तर शिक्षा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती में आचार्य उपाधि धारकों को अमान्य घोषित करने के फैसले के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने आयोग का पुतला फूंका। बीएचयू सिंह द्वार पर शुभम तिवारी के नेतृत्व में पुतला दहन के बाद प्रदर्शन किया। मनीष दीक्षित, मुकेश पांडेय, प्रसून चतुर्वेदी, साकेत शुक्ल, आशुतोष, शिवम, संजीव, वैभव आदि ने बताया कि जहां एक ओर प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से संस्कृत को विश्व पटल पर लाने की बात कही जा रही है, वहीं आयोग की ओर से इस तरह का फैसला लेकर उपाधि धारकों के साथ दोयम दर्ज का व्यवहार किया जा रहा है। अगर आयोग ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें