फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बाक्स फटने से सात घंटे बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के फत्तूपुर विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र से सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र आ रहे केबिल का बाक्स फट जाने से सोमवार को दोपहर में सभी आठों फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर बिजली गुल रहने से नगर के लोग परेशान रहे। शाम को जलापूर्ति भी बाधित हो गई। फाल्ट ढूंढ़ने और मरम्मत कार्य पूरा होने पर करीब सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर 1.30 बजे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ घंटे इंतजार के बाद लोग बेचैन हो उठे। उपकेंद्र में फोन घनघनाने लगे लेकिन कोई बताने वाला नहीं था कि आखिर कटौती क्यों हुई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सालिमपुर में केबिल बाक्स फट जाने से समस्या पैदा हुई थी। इस बावत एसडीओ टाउन गोविंद प्रसाद ने बताया कि फाल्ट ढूंढने में थोड़ा समय लगा, लेकिन तत्काल कर्मियों को लगा दिया गया था। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने पांच घंटे तक केबिल बाक्स को ठीक कर रात्रि आठ बजे तक आपूर्ति बहाल की। उधर फॉल्ट से भदोही शहर के साथ नईबाजार, कारपेट सिटी, ममहर, इंदिरा मिल, कुशियरां फीडरों के उपभोक्ता परेशान थे। इससे नगर पालिका की जलापूर्ति भी लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें