फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली टोटियों से बह जाता है हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गर्मी बढ़ते ही शहर में पेयजल की किल्लत भी बढ़ने लगी है। जलस्तर घटने, हैंडपंप और पेयजल इकाइयां बदहाल होने के साथ ही प्रशासनिक लापरवाही व आमजन की बेपरवाही से भी समस्या जटिल होती जा रही है। नल की टोटियां खुली रहने अथवा टूटने के कारण रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। यही नहीं, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के सहारे घरों में नालों का गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन

दूषित जलापूर्ति की शिकायत पीरखांपुर, काजीपुर, अंबर नीम, कटरा बाजार, मर्यादपट्टी, बंधवा आदि मोहल्ले में है। इसकी मुख्य वजह यह है कि नालियों और सीवर में खुली टोटियां ऐसे ही पाट दी गई हैं। नाली का पानी जब ओवरफ्लो करता है तो इन टोटियां के माध्यम से दूषित पानी घरों तक पहुंच जाता है।
नगर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन उदासीन बनी हुआ है। लोगों का कहना है कि खुली टोटियां बंद रहे तो पानी दूसरे लोगों तक पहुंच सकेगा। चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने में जनता को भी सहयोग करना चाहिए। कहा कि जहां नलों की टोटियां टूटी होंगी, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। आमजन को भी जागरूक रहना होगा कि खुली टोटियां न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें