फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही महोत्सव का शानदार समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले में पहली बार आयोजित भदोही महोत्सव का रविवार को शानदार समापन हुआ। तीन दिन तक चले महोत्सव में जिले की युवा प्रतिभाओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। खेलकूद और सांस्कृतिक आयोजनों ने स्थानीय प्रतिभाओं ने खुद को साबित किया। अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं हुईं और विजेता सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

भदोही महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को पांच किलोमीटर दूरी का मिनी बालिका वर्ग में चुनार (मीरजापुर) की ज्योति सिंह तथा बालक वर्ग में ज्ञानपुर के विरेन्द्र यादव ने जीत ली। ज्ञानपुर रोड स्थित राम मंदिर से मिनी मैराथन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। समापन मूसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में हुआ। इस दौरान प्रशासन की तरफ से जगह जगह पुलिस की व्यवस्था कराने के साथ विशेष परिस्थिति के लिये एंबुलेंस भी साथ साथ चल रही थी। मैराथन में नगर के कई चिकित्सक व प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी धावकों का हौसला बढ़ा बढ़ाने के लिए कुछ दूरी तय की। मैराथन बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर घोरहां भदोही के संदीप कुमार बिंद और तीसरे स्थान पर वाराणसी के जुगेश बिंद रहे। बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर कछवां रोड की अनीता पटेल और तीसरे स्थान पर वाराणसी की अनीता यादव रहीं। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दौड़ के दौरान डा. एके गुप्ता, कृष्णा मिश्रा, डा. एसपी गुप्ता, अनूप जायसवाल, बाबा तिवारी, उमाकान्त पाल आदि लगे रहे।
इसके अलावा रात में जिले के कलाकारों संग कई प्रांतो से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने तू है मेरी राधा प्यारी मै तेरा किशन कन्हैया समेत कई गीत प्रस्तुत किया। मथुरा से आए कलाकारों ने परदेशी के गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, दिव्यांग कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें