फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है होली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय चरवाहा कल्याण संघ के रविवार को होली मिलन समारोह में सौहार्द के बीच अतिथियों का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। लोगों ने एक-दूसरे का गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। होटल रिजेंसी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि होली असत्य पर सत्य की जीत और भगवान से अटूट प्रेम का पर्व है। इसे मानव कल्याण के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कालीन उत्पादन में पाल समाज की सहभागिता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पाल समाज को भेड़ पालन के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग देगी। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए सर्वसमाज को एकजुट होना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी पाल ने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में कदम जमाने का आह्वान किया। उन्होंने भदोही में पाल भवन के निर्माण की सलाह देते हुए पांच लाख रुपए के सहयोग का भरोसा दिया। अध्यक्षता हरगेन पाल व संचालन प्यारे लाल पाल ने किया। मदनलाल बिंद, जयशंकर पाल, रामपति पाल, रामसूरत पाल, सर्वेश पाल, सचिन त्रिपाठी, प्रिंस गुप्ता, आरके पाल, सदाचरन पाल, सुरेवश पाल, रामदुलार पाल, हरिशंकर पाल, उमाशंकर पाल, कैलाश नाथ पाल, राजनाथ पाल, ग्राम प्रधान दयाराम, ठाकुर पाल, सुरेंद्र पाल, राकेश पाल, रामलाल पाल, ओमप्रकाश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें