फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को संबोधित गालीगलौज से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शुक्रवार की शाम पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बसनी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पाठक की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर चंगवार निवासी अमीन को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही वायरल हुए वीडियो को तैयार करने वालों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी वाला वीडियो शुक्रवार की शाम बड़ागांव क्षेत्र में वाट्सएप ग्रुप पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक पीएम मोदी और सीएम योगी को गालियां दे रहा था। वीडियो को देखने के बाद बसनी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पाठक बड़ागांव थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराए। पुलिस ने आननफानन में वीडियो में गालियां देते हुए दिखाई दे रहे अमीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें