फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के साथ मिलकर शोध करेंगे आईआईटियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू विद्यार्थी टाटा मोटर्स के साथ मिलकर शोध कर करेंगे। इसके लिए दोनों सस्थानों के अधिकारियों के बीच गुरुवार को समझौता हुआ। इसके बाद न केवल शिक्षा और उद्योग जगत में तकनीकी जरूरतें पूरी होेंगी बल्कि प्रौद्योगिकी के विकास की दिशा में परियोजनाएं भी शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी गजेंद्र चंदेल और आईआईटी निदेशक प्रो. राजीव संगल ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। गजेंद्र ने बताया कि इसका उद्देश्य आईआईटी बीएचयू के साथ बहुआयामी साझेदारी को बढ़ावा देना है। इससे कंपनी के भीतर प्रतिस्पर्धी बने रहने और नई पीढ़ी की इंजीनियरिंग कुशलताएं विकसित करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस साझेदारी से अकादमिक उत्कृष्टता और कारोबारी तौर-तरीकों के बीच के अंतर को पाटने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत ही यह निर्णय लिया गया है। वहीं, प्रो. संगल ने कहा कि इस साझेदारी से संयुक्त शोध को बल मिलेगा। भविष्य के उत्पाद तैयार करने के साथ ही छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। शिक्षकों व छात्रों को उद्योग जगत की मौजूदा प्रचलित प्रक्रियाओं को जानने और उद्योग की वृद्धि का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें