फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और एमपी की शराब पूर्वांचल में खपाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चुनावोें के आते ही शराब माफियाओं की चांदी हो जाती है। इस बार के निकाय चुनाव में भी हरियाणा और मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी और देशी शराब पूर्वांचल में खपाने की पूरी तैयारी शराब माफियाओं ने कर ली है। इसके लिए अवैध शराब का धंधा करने वालों ने अपने लोगों के पास अवैध शराब की खेप पहुंचवा दी है। गौरतलब है कि मंगलवार को ऐसी ही 38 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप रोहनिया पुलिस ने राजातालाब क्षेत्र से पिकअप से बरामद की थी। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब माफिया के लोग पिकअप छोड़ कर भाग निकले थे।
विज्ञापन

दरअसल, मध्य प्रदेश और हरियाणा में शराब उत्तर प्रदेश की तुलना में काफी सस्ती मिलती है। इस वजह से शराब माफिया वहां से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध तरीके से देशी शराब बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है। यहां से भी कम दाम में अवैध शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में बेचा जाता है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी कम खर्च में ज्यादा मात्रा में शराब खरीदकर अपने समर्थकों के बीच बंटवाते हैं। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब की खेप की धरपकड़ के लिए मुखबिरों की मदद ली जा रही है। इस संबंध में सभी थानेदारों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें