फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ओवरलोड ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद पहली बार परिवहन विभाग ने सोमवार को ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चंदौली से वाराणसी की ओर जा रहे पांच ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। कार्रवाई चंदौली सीमा में की गई। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग की दो टीमों को लगाया गया है। बता दें कि आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद से परिवहन विभाग की कार्रवाई ठप थी। आरएस यादव के साथ चलने वाले सिपाही और कई कर्मचारी गिरफ्तारी के बाद से ही छुट्टी पर चल रहे हैं। आरटीओ प्रवर्तन के डी सिंह ने बताया कि चंदौली के एआरटीओ विजय प्रकाश के साथ दो पीटीओ जांच में लगाए गए हैं। इसके अलावा दूसरी टीम में रामनगर पीटीओ को लगाया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस लेगी कर्मचारियों के बयान
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव के मामले की जांच कर रही विजिलेंस टीम अगले एक-दो दिनों में चंदौली के परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों और कुछ सिपाहियों के बयान लेगी। साथ ही जो सिपाही और कर्मचारी छुट्टी पर चल रहे हैं उन्हें भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें