फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गाजीपुर जिले के शादियाबाद क्षेत्र के सरायगोविंद निवासी वाहिद अंसारी, उसका भाई शाहिद अंसारी, बहरियाबाद क्षेत्र के बघाव निवासी सुल्तान अंसारी, बलिया के रसड़ा क्षेत्र के अमहर दक्षिणपट्टी निवासी मो. अफजल और मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के बाड़ापुर का राजेश कुमार दुबई जाने के चक्कर में पांच लाख रुपये गवां बैठे।
विज्ञापन

वाहिद अंसारी ने बताया कि ककरमत्ता निवासी चांद और समीर को दुबई में काम दिलाने के नाम पर 11 अप्रैल को चार लाख रुपये दिए। बावजूद इसके उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। वाहिद ने बताया कि उच्चाधिकारियोें से शिकायत पर 17 जून को मंडुवाडीह थाने में चांद और समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच डीरेका पुलिस चौकी प्रभारी कर रहे हैं। वहीं, डीरेका चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी मुकदमे की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें