फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मत दीहा, बस मोदी के वोट दे दीहा...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। किराया मत दीहा बस मोदी के वोट दे दीहा...। बनारस की सड़कों पर यह सलाह आजकल रिक्शा और आटो चालकों द्वारा पर्यटकों को दी जा रही है। बिना किसी सियासी रंगत के यह समर्थकों का प्यार है जो अपने नेताओं के प्रति साफ झलकने लगा है। कण-कण शंकर की नगरी काशी में सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है और साथ में समर्थकों की अपने नेता के प्रति दीवानगी भी। शहर की गलियों, चौराहों, चाय और पान की दुकानों पर बस राजनीतिक चकल्लस ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

दिन में कई ऐसे वाकये सामने आते हैं जो समर्थकों और मतदाताओं के पसंदीदा नेताओं के प्रति उनके प्यार का उदाहरण भी होता है। ऐसा ही एक वाकया गोदौलिया क्षेत्र में देखने को मिला। यहां ई रिक्शा चालक ने दूसरे शहरों से आने वालों श्रद्धालुओं से किराए की जगह अपने नेता के लिए वोट मांगा। रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर दक्षिण कर्नाटक का समूह जंगमबाड़ी के लिए रिक्शे का इंतजार कर रहा था। एक ई रिक्शा वहां आया तो चालक ने उन्हें गोदौलिया तक छोड़ देने की बात कही। महिला श्रद्धालुओं ने किराया पूछा तो वह तपाक से बोल उठा, किराया मत देना बस मोदी को वोट दे देना..। श्रद्धालु भी रिक्शा चालक की बात सुनकर हंस पड़ीं और टूटी-फूटी हिंदी में चालक को नियत स्थान पर छोड़ने के लिए कहा। यह तो महज बानगी भर है, काशी में ऐसे उदाहरण हर गली में देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें