वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए 20 से 23 जनवरी तक रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने अपील की है कि आमजन रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।
- कैंट स्टेशन की तरफ से जो बसें अंधरापुल से नदेसर, मिंट हाउस, जेपी मेहता से भाजूबीर होकर गिलट बाजार की तरफ जाती हैं उन्हें जेपी मेहता तिराहे से मोड़ कर सनबीम स्कूल जेल रोड होकर गिलट बाजार से भेजा जाएगा।
- बसें जो पुलिस लाइन तिराहा से अर्दली बाजार होकर भोजूबीर, गिलट बाजार की तरफ जाती हैं उनको पुलिस लाइन चौराहे से ही पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़कर लालपुर होते हुए रिंग रोड से हरहुआ की तरफ भेजा जाएगा।
- जनपद जौनपुर की तरफ से आने वाली बसों को गिलट बाजार से दाएं मोड़ कर शिवपुर चुंगी होते हुए जेपी मेहता होकर आशियाना, नदेसर, घौसाबाद रोड से रोडवेज की तरफ भेजा जाएगा।
- जनपद गाजीपुर की तरफ से आने वाली बसें आशापुर चौराहे से चंद्रा चौराहा, कज्जाकपुरा तिराहा होते हुए गोलगड्डा, लकड़ी मंडी से चौकाघाट ओवरब्रिज पर चढ़कर रोडवेज कैंट की तरफ जाएंगी। साथ ही, इसी मार्ग से वापस गाजीपुर की तरफ जाएंगी। यह बसें किसी भी दशा में सिंह मेडिकल अथवा अंधरापुल की तरफ नहीं आएंगी।
- जनपद चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही एवं प्रयागराज की तरफ से आने वाली समस्त बसें चांदपुर तक आएंगी और यहीं से सवारी भर कर पुन: वापस लौटेंगी।
- जनपद आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसें पूर्व की भांति अपने निर्धारित मार्ग से आती-जाती रहेंगी।
- कचहरी की तरफ से पांडेयपुर आने वाले आटो रिक्शा, ई-रिक्शा पांडेयपुर चौराहे से पहले हिमांशु हास्पिटल के सामने ओवरब्रिज के नीचे खड़े होंगे और वहीं से सवारी लेकर पुन: कचहरी की तरफ जाएंगे।
- आजमगढ़ की तरफ से आने वाले आटो रिक्शा, ई-रिक्शा राय साहब के बगीचा तक आएंगे और वहीं से पुन: सवारी लेकर वापस जाएंगे।
- आशापुर की तरफ से पुल के नीचे पांडेयपुर आने वाले आटो रिक्शा, ई-रिक्शा पांडेयपुर चौकी से पहले ओवरब्रिज के नीचे खड़े होंगे और वहीं से सवारी लेकर आशापुर की तरफ जाएंगे।