फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सप्ताह में लगेंगे 12 लाख बच्चों को रुबेला के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खसरा बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए जिले में टीकाकरण के विशेष अभियान की शुरूआत सोमवार से हुई। स्कूल-कॉलेजों में पांच सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में नौ माह से पंद्रह साल तक के बारह लाख बच्चों को रुबेला के टीके लगाए जाएंगे। गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और राजकीय बलिका इंटर कॉलेज मलदहिया में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ गौरव सबरवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले के 394 विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य 76692 बच्चों के सापेक्ष 48831 बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए सरकार अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चला रही है। इसमें रुबेला का अभियान प्रमुख है। उधर, राजकीय बलिका इंटर कॉलेज में 7वीं कक्षा की छात्रा हबीबा नूर को सबसे पहला टीका लगाया गया। गौरव सबरवाल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी के सहयोग से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी करनी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविर लगाकर बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, प्रधानाचार्य निशा यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीएस राय, डॉ. एके पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी फाल्गुनी गुप्ता के साथ ही यूनिसेफ के प्रतिनिधि और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें