फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध कॉलेज पहुंचे शिक्षक, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर बुधवार को कॉलेजों में कामकाज किया। इसके माध्यम से सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की। तीन दिवसीय आंदोलन के दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार कर विकास भवन में सभा किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में आंदोलन का निर्णय 28 अगस्त को बैठक में लिया था। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई। बुधवार को अमर शहीद इंटर कॉलेज आयर, बंगाली टोला इंटर कॉलेज सहित जिले के अन्य कॉलेजों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम करने के साथ ही प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें