फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कूच कर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। आषाढ़ गांव स्थित अपने पंपिंग सेट पर बुधवार की रात सो रहे किसान रामचंद्र सिंह उर्फ खूटे (55) का सिर कूच कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ देखकर घर वालों को सूचना दी। इसके बाद घर वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

रामचंद्र के भतीजे अरुण सिंह की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह और उसके बेटे सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने चारों को हिरासत में भी ले लिया है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका जताई गई है कि पट्टीदारी की पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर वारदात की गुत्थी सुलझाने में जुट हुई है।
मिर्जामुराद थाना के आषाढ़ गांव निवासी किसान रामचंद्र ने विवाह नहीं किया था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के रामचंद्र कई वर्षों से अपने भतीजे अरुण के साथ रहते थे। अरुण के अनुसार बुधवार की रात भी उनके चाचा पंपिंग सेट पर सोए हुए थे। गुरुवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से निकले ग्रामीणों ने सूचना दी तो परिवार के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मिर्जामुराद पुलिस के साथ मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस के अनुसार रामचंद्र के सिर पर किसी नुकीले औजार से वार किया गया है। इस संबंध में सीओ बड़ागांव शफीक अहमद ने बताया कि पूछताछ और सुरागकशी की जा रही है। वारदात की तह तक पहुंच कर साक्ष्य और तथ्य के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें