फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी के मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। चांदमारी वीडीए कॉलोनी फेज-2 निवासी सीआईएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी सच्चिदानंद सिंह का बंद मकान चोरों ने खंगाल डाला। पड़ोसी की सूचना पर रिटायर्ड डीआईडी ने अपने रिश्तेदार को भेजा तो पता लगा कि चोर नगदी सहित दस लाख के जेवर और सामान चुरा ले गए हैं। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट गई। घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। कहना था कि पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी वीडीए कॉलोनी फेज-2 निवासी रिटायर्ड डीआईजी सच्चिदानंद सिंह 30 मई को पत्नी के साथ के साथ सिंगापुर गए हुए हैं। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसी को दी थी। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसी की सूचना पर रिटायर्ड डीआईजी ने अपने दामाद अमित सिंह को मौके पर भेजा। अमित के अनुसार 25 हजार रुपये, पांच लाख से ज्यादा कीमत के जेवर और लाखों की कीमती सामान चुरा ले गए हैं। शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उधर, चोलापुर बाजार स्थित ललित पटेल की गुमटी के ऊपरी हिस्से को तोड़कर घुसे चोर चोर हजारों रुपये का सामान और नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें