फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालय पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी शुक्रवार को जिले के सभी विकास खंडों में जारी रहा। धरना प्रदर्शन की वजह से विकास कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन

बदलापुर ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को भी ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नही होंगी तब तक हम लोग कार्य का बहिष्कार कर मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध भी धरने में शामिल हुए। दुर्गेश तिवारी, अरुण सिंह राजकुमार मौर्य , श्रीपति मौर्य , संगम प्रसाद मिश्र, निशा यादव , अनूप सिंह , वृजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
बक्शा में ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह व फूलचन्द कनौजिया ने धरने को संबोधित किया। विनोद सिंह, महेश तिवारी, विनोद सिंह, डॉ रामकृष्ण यादव,सुधाकर सिंह, विवेकानन्द, सुनील कुमार उपाध्याय, सुनील यादव, नागेन्द्र सिंह, जयप्रकाश मौर्य, फूलचन्द पाल, सरिता पाल आदि लोग मौजूद रहे। सुजानगंज में गिरीश शुक्ला, शैलेंद्र पटेल, संजय कुमार तिवारी, राणा सिंह, श्याम सुंदर मौर्य, राकेश मणि त्रिपाठी, आनंद यादव, चंद्रशेखर सिंह, श्यामजी लाल, सभाजीत धरने पर बैठे धर्मापुर, खुटहन में विद्याधर शुक्ल, उगेश पाठक, उमेंद्र यादव, श्वदेश, सीमा, प्रमोद, सत्यम, राजेंद्र, अखिलेश, सौरभ शेखर,
विज्ञापन

सिरकोनी में जित्तूराम यादव, नीरज श्रीवास्तव, हौसिला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, राम आसरे मौर्य, प्रियंका यादव, संजीव गुप्ता, अजय मिश्र ने धरने की अगुवाई की। संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामनगर ब्लाक परिसर में धरना दिया गया। मुफ्तीगंज में ब्लाक अध्यक्ष अरुणेश चतुर्वेदी, खिलेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी और मुंगराबादशाहपुर ब्लाक जिला अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह, डा.फूलचंद्र कन्नौजिया, डा केके मिश्रा, राम कृष्ण पाल, आनंद प्रकाश त्रिपाठी,प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत यादव, अशोक कुमार शर्मा, रमेश पाठक, उदयराज के नेतृत्व में धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें