फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के जेवर दुकान से चुरा ले गईं तीन महिलाएं0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहुराबीर स्थित वीआरके ज्वेलर्स में शनिवार की रात खरीददारी करने गई तीन महिलाएं पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चुरा कर भाग निकली। रात 10 बजे के लगभग दुकान बंद करने के दौरान स्टॉक मिलाया गया तो पांच लाख से ज्यादा कीमत के गहने गायब होने की बात सामने आई। दुकान की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो तीनों महिलाओं द्वारा जेवर चुरा कर भागने की पुष्टि हुई। घटना को लेकर चेतगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

आभूषण कारोबारी विजय प्रकाश ने बताया कि रात 8:15 बजे के लगभग तीन महिलाएं दुकान पर आईं। इस दौरान तीनों एक ही काउंटर पर खड़ी रहीं और सेल्समैन से बातचीत कर सोने और हीरे के जेवरात देखती रहीं। इसके बाद तीनों ने कुछ लिया नहीं और दुकान से निकल गईं। दुकान बंद करने के दौरान जब जेवरात का मिलान कराया गया और सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो चोरी का पता लगा। चेतगंज पुलिस ने कारोबारी को आश्वस्त किया है कि मुकदमा दर्ज कर दुकान की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें