फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही हाफ मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर( भदोही)। युवा फ्रेंड्स क्लब की ओर से बुधवार को आयोजित 21 किमी. की भदोही हॉफ मैराथन को एक घंटे छह मिनट और 15 सेकेंड में इलाहाबादी धावक वीरेंद्र पाल ने जीत लिया। दूसरे नंबर पर इथोपिया के धावक मैंगेस्टे बियागेंतु रहे, जबकि तीसरे नंबर पर केन्या के ही जेमसिंडी रहे। रामदेव पीजी कॉलेज से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर तक 21 किमी. की हाफ मैराथन को देखने लोगों की भीड़ उमड़ी थी। सभी ने धावकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे रामदेव पीजी कॉलेज से ज्ञानपुर के पूर्व सीओ जितेंद्र कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। धावक जंगीगंज, गोपीगंज और ज्ञानपुर होते हुए जिला स्टेिडियम मूंसीलाटपुर तक पहुंचे। धावकों के आगे-आगे पायलट चलते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी हाइवे से लेकर ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर लोगों को आगे से हटाया। इलाहाबाद के वीरेंद्र पाल ने एक घंटे छह मिनट और 15 सेकेंड में पहला स्थान हासिल किया। एक घंटे छह मिनट 23 सेकेंड में मैंगेस्ट बियागेंतु द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जेमसिंडी एक घंटे छह मिनट और 47 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह वाराणसी के सुनील यादव चौथे, खलीलाबाद के मनोज यादव पांचवें, देवरिया के जितेंद्र राज बहादुर छठवें, मिर्जापुर के गणेश कुमार सातवें, वाराणसी के इंद्रजीत यादव आठवें स्थान पर रहे। मैराथन में 56 धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम से लेकर 21 नंबर तक के धावकों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रथम स्थान पाने वाले वीरेंद्र पाल को 71 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले मैंगेस्टे बियागेंतु को 51 और तृतीय जेमसिंडी को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मनीष पांडेय, राजेंद्र बघेल, प्रवीण सिंह, आनंद, विनय दूबे, भीम मिश्रा, किशन शुक्ला, रामेश्वर सिंह, सर्वेश यादव, आनंद तिवारी, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें