फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्र को 1.39 करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एमटेक के एक छात्र को सर्वाधिक 1.39 करोड़ के सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर की गई। माइक्रोसॉफ्ट रेडमॉन्ड की ओर से एक करोड़ 38 लाख 65 हजार रुपये का ये पैकेज ऑफर किया गया है। पहले दिन का यह पहला इंटरनेशनल ऑफर था।
विज्ञापन

पिछले साल ओरेकल ने एक करोड़ 20 लाख रुपये का सर्वाधिक पैकेज दिया था। फिलहाल 1.39 करोड़ के इस ऑफर ने आईआईटी बीएचयू के सर्वाधिक पैकेज का रिकार्ड नहीं तोड़ा है। वर्ष 2015 में अब तक का सर्वाधिक एक करोड़ 95 लाख रुपये का पैकेज गूगल की ओर से एक छात्र को दिया गया था।
आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार से कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरू हो गया। पहले दिन कुल 119 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। कैंपस प्लेसमेंट के लिए 15 कंपनियां आईं थीं। अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट रेडमॉन्ड ने 1.39 करोड़ का सर्वाधिक पैकेज दिया। इसके बाद अमेरिका की ही कंपनी टावर रिसर्च कॅपिटल ने 40 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर पांच कैंपस प्लेसमेंट किए। ओरेकल ने 34 लाख के पैकेज पर 15 जॉब ऑफर किए। ऊबर ने 32 लाख के पैकेज पर चार, गोल्डमैन सैच ने 31.5 लाख के पैकेज पर 24 को, फ्लिपकार्ट ने 26 लाख के पैकेज पर एक को, माइंड टिकल ने 22.5 लाख के पैकेज पर छह को, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने 21 लाख के पैकेज पर 15 को, क्वालकॉम ने बीस लाख के पैकेज पर नौ को, इंटेल टेक्नालॉजी ने 17 लाख के पैकेज पर 14 छात्रों को जॉब ऑफर की है। इसी तरह ईएक्सएल सर्विसेज ने 19, मास्टर कार्ड ने पांच, बजाज ऑटो ने चार छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया। एप्लाइड मैटेरियल्स, डॉ. रेड्डीज लैब ने भी जॉब ऑफर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें