फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से मजदूर की मौत, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर/चोलापुर (वाराणसी)। करेंट की चपेट में आने से शुक्रवार को एक मजदूर की मौत हो गई और एक व्यक्ति झुलस गया। चौबेपुर और चोलापुर क्षेत्र में अलग-अलग हादसे हुए। झुलसे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी गांव के पास सड़क बन रही है। सुबह निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन तार टूट कर जेसीबी के ऊपर गिर गया। इससे पास में मौजूद मेवाड़, हरियाणा का निवासी मजदूर जुनैद करेंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। निर्माण कार्य में लगे दूसरे मजदूरों ने तत्काल उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना चोलापुर क्षेत्र के रौना खुर्द गांव की है। सुबह ईंट-भट्ठे पर काम करने वाला गांव का निवासी विनोद राम (40) बिजली की तार में कटिया फंसा रहा था, जिससे डंडे में करेंट प्रवाहित होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें