फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में पंपों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। हर दिन पेट्रोल व डीजल के दाम बदले जाने के विरोध में यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के आह्वान पर घोषित हड़ताल गुरुवार को दो घंटे में खत्म हो गई। इस दौरान दिन में ग्यारह बजे तक पेट्रोल और डीजल के लिए आए वाहन स्वामियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल तेल कंपनियों द्वारा 15-16 की मध्य रात्रि से रोजाना दाम बदलने के फैसले के खिलाफ यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने 15 जून की सुबह से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की थी। जिसके चलते जनपद में भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन आयल के कुल 74 पेट्रोल पंप संचालकों ने सुबह से किसी भी गाड़ी में तेल नहीं भरा। इस दौरान कई दुपहिया वाहन चालक जिनके वाहनों में पेट्रोल खत्म हो गया वह किसी न किसी परिचित से तेल लेते नजर आए। सुबह लगभग नौ बजे तक पेट्रोल पंप पर हड़ताल की खबर पूरे जनपद में फैल गई। हर कोई अपनी गाड़ियों में तेल भरवाने की जुगत में लगा रहा। लेकिन दिन में ग्यारह बजे अचानक पेट्रोल पंप स्वामियों ने जिले में हड़ताल वापस ले ली। इसके बाद से पंपो पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। हर कोई पहले तेल लेने की भरवाने की जुगत में लगा रहा। मुगलसराय के नई बस्ती स्थित शहीद अज्ञात पेट्रोल पंप संचालक अयूब खान ग़ुड्डू ने बताया कि हर दिन तेल के दामों में बदलाव होने से परेशानियों का सामना तो करना पड़ेगा। कहा कि लोगों की समस्याओ को देखते हुए तेल भरना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें