2021 में आए थे 2566 विदेशी, छह महीने में 3 लाख से ज्यादा
संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार ने बताया कि 2021 में काशी में देसी पर्यटकों की संख्या 30,75,913 थी। यह संख्या साढ़े तीन साल (जून 2025) में बढ़कर लगभग 13 करोड़ पहुंच गई। विदेशी सैलानियों की संख्या 2021 में महज 2566 थी, जो 2024 में बढ़कर 3,09,932 पहुंच गई। पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने पर्यटन उद्योग को नई रफ्तार दी है। इससे रोजगार भी बढ़ा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण, विंध्याचल धाम ने पर्यटन उद्योग को नया मुकाम दिया है। महाकुंभ-2025 ने नया कीर्तिमान स्थापित कर पर्यटन उद्योग को बूस्टर डोज दिया है।