फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू कैंपस में निलंबित छात्रों की लगेगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में रविवार और सोमवार को छात्र गुटों में मारपीट और पथराव के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जिन 12 छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा निलंबित किया गया है, पुलिस द्वारा परिसर में जगह-जगह अब उनकी तस्वीर लगवाई जाएगी। इसमें उनके परिसर में दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील भी की जाएगी। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को नोटिस जारी करने के साथ ही उनके घर भी इसकी कॉपी भी भेजी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बिड़ला छात्रावास के ए और सी ब्लॉक के छात्रों के बीच पहले रविवार को दिन और फिर रात में मारपीट और पथराव हुआ था। देर रात चीफ प्राक्टर और अन्य अधिकारियों के मनाने पर छात्र मान गए, लेकिन अगले दिन सोमवार को फिर एंफीथिएटर मैदान में स्पंदन कार्यक्रम के दौरान मारपीट और फिर छात्रावास पर आकर रात में कूड़े के ढ़ेर में छात्रों ने आग लगा दी थी। मामले में दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, साथ ही पुलिस ने भी 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
उसी रात चीफ प्राक्टर की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार की रात 12 छात्रों को निलंबित कर दिया गया। अब मामले की जांच शुरू हो गई है। इसमें पुलिस ने परिसर में सभी निलंबित छात्रों की तस्वीर लगाने का निर्णय लिया है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित छात्र अगर बीएचयू परिसर में घूमते मिल गए तो उनकी गिरफ्तारी में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें