फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत से पहले सफर के लिए 453 टिकट बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए टिकटों की की बुकिंग शुरू हो गई है। 17 फरवरी के बाद से यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। 17 फरवरी को पहले दिन वाराणसी से नई दिल्ली जाने के लिए बृहस्पतिवार तक 453 टिकटों की बुकिंग हो गई। इनमें से चेयर कार के 389 और एग्जीक्यूटिव कोच की 64 सीटें हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर ट्रेन देर शाम कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके लिए कैंट स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में मंच तैयार करने के साथ ही स्टेशन परिसर में अभियान चला कर साफ-सफाई की गई। इसी मंच से रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले लखनऊ और नई दिल्ली से आए रेल अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान बाहर से भी बुलाए गए हैं।
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रायल रन के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर यह देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन बन गई। ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन का नंबर 22436 और वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 22435 है। वाराणसी से नई दिल्ली तक एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3250 रुपये है। नई दिल्ली से वाराणसी का किराया 3300 रुपये है। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चेयर कार का किराया 1700 रुपये है। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी के लिए 1755 रुपये देने होंगे। चेयरकार का वाराणसी से प्रयागराज तक 545 रुपये और वाराणसी से कानपुर तक का किराया 860 रुपये है।
विज्ञापन

ट्रेन के सभी कोच में स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन के प्रयोजनों के लिए ऑन-बोर्ड हॉटस्पॉट वाईफाई की सुविधा से सुसज्जित हैं। सभी शौचालय जैव-वैक्यूम और हर सीट के लिए व्यक्तिगत रोशनी की व्यवस्था है। प्रत्येक कोच में गर्म भोजन के साथ ही गर्म और ठंडे पेय पदार्थों के लिए एक पेंट्री है। ट्रेन में 16 वातानुकूलित कोच हैं, जिनमें से दो एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच हैं। 994 यात्रियों के बैठने की क्षमता ट्रेन में है। 14 चेयरकार में 913 व दो एग्जीक्यूटिव में 81 सीट है। ट्रेन में के डिब्बों में पुनर्योजी ब्रेकिंग सिस्टम है जो 30 प्रतिशत तक विद्युत ऊर्जा बचा सकता है। यह ट्रेन रेलवे कोच यूनिट चेन्नई में बन कर तैयार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें