फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बन रही आगे-आगे, पीछे-पीछे उखड़ रही

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उद्योग बंधु की बैठकों में बार बार शिकायत उठने के बाद चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट की सड़क बनने लगी है। मगर निर्माण इतना घटिया है कि आगे-आगे सड़क बन रही है और पीछे-पीछे गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। सड़क का जो हिस्सा तीन दिन पहले बना था वह कई जगह से उखड़ रहा है। सड़क पर उखड़ी गिट्टी से दोपहिया चालकों के स्लिप होकर गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस वजह से उखड़ी सड़क
इस सड़क के निर्माण में टेंडम वाइब्रेटरी रोलर का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा, जबकि यहां सड़क के बीच पानी की पाइप लाइन भी नहीं है। सिर्फ स्टेटिक रोलर से सरफेस तैयार कर छोड़ दिया जाता है। सिविल इंजीनियरों के अनुसार वाइब्रेट न होने से गिट्टियों और तारकोल के बीच गेप रह जाता है। मौसम खराब होने से जो बूंदाबादी हुई, पानी गेप में चला गया और पानी जाते ही तारकोल की गिट्टियों से पकड़ छूट गई। इस वजह से सड़क उखड़ रही है। अगर ढंग से रीकार्पेटिंग कर सड़क बनाई जाए तो इसकी उम्र पांच साल तक होती है। मगर यह तभी संभव है जब वाइब्रेटरी रोलर का इस्तेमाल कर तारकोल, गिट्टियों व डस्ट के मिश्रण को सही तरीके से जमाया जाए और पानी की निकासी सही हो। मगर सड़क निर्माण में किसी का ध्यान नहीं रखा जा रहा। यह धन की बर्बादी है। बीएचयू के इंजीनियरिंग विभाग के डा. बृंद कुमार की मानें तो सड़क बनाने का जो मानक है। वह सब जगह एक बराबर है। ये जान बूझकर इस प्रकार की सड़कों का निर्माण कराते हैं ताकि वे जल्द ही खराब हो जाएं। जब सड़क बना रहे हैं तो उसी समय नाली का भी निर्माण करा दें। इसे भी अपने बजट में शामिल कर लें।
उद्यमी करेंगे शिकायत
यहां के उद्यमी राजेश भाटिया ने कहा कि बुधवार को जिला रायफल क्लब में की बैठक में इस मामले को उठाया जाएगा। केवल कुछ इलाके में सड़क बनी है। मुख्य सड़क अभी तक नहीं बनी है। पिछली बार जब बैठक में यहां की समस्याओं को उठाया गया था तो उस दौरान सड़क बनाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

अभी इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। बीच में बारिश से काम बंद था। जल्द ही सड़क बनाने का काम पूरा कराया जाएगा। यहां की सड़कों में वाइब्रेटर नहीं चलाया जाता है। यहां की सड़कों पर हैवी रोलर चलाया जा रहा है ताकि सड़क का कंप्रेक्शन हो जाए।
विज्ञापन

-प्रशांत कुमार, जिला पंचायत के अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें