फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से रात तक जाम से जूझते रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ट्रैफिक पुलिस के पास मौजूदा समय में पर्याप्त जनशक्ति और संसाधन है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर रोजाना राहगीरों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों की सड़कोें पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस बीच जाम में फंसी एंबुलेंसों के सायरन और स्कूल-कॉलेजों के वाहनों के हार्न लगातार बजते रहे लेकिन चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों का ध्यान उन पर नहीं गया।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था का हाल मौजूदा समय में कुछ इस कदर का है कि बीएचयू गेट से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच की लगभग साढ़े छह किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के पास संसाधनों की बात करें तो तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जगह सात, 14 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की जगह 11, 30 से ज्यादा हेड कांस्टेबल, 250 से ज्यादा कांस्टेबल, 400 से ज्यादा होमगार्ड, 50 से ज्यादा पीआरडी जवान और ट्रैफिक ब्रिगेड के सदस्य हैं। इसके बावजूद रोजाना शहरवासियों को भीषण जाम की समस्या का सामना करना सभी की समझ से परे है।
मंगलवार को जाम से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में लंका स्थित मालवीय चौराहा, दुर्गाकुंड, कमच्छा, महमूरगंज से रथयात्रा, सिगरा, फातमान, मलदहिया, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, नई सड़क, सोनारपुरा, गुरुबाग, नदेसर, हुकुलगंज, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, भोजूबीर, आशापुर रहे। इन इलाकों में रात नौ बजे के बाद ही यातायात सामान्य हुआ और राहगीरों को जाम के झाम से मुक्ति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें