फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में होंगी अन्नपूर्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विकसित हो रहे अन्नपूर्णा क्षेत्र में दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 15 करोड़ की लागत से छह मंजिला इमारत में अन्नपूर्णा क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के व्यंजन तैयार होंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप निशुल्क भोजन मिलेगा। प्रयाग कुंभ से पहले श्रद्धालुओं को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण के तहत दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही उनके स्वाद का निशुल्क भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए विस्तारीकरण के तहत ली गई जम्मू कोठी भवन की जगह पर छह मंजिला अन्नपूर्णा क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में मंदिर में भंडारे की व्यवस्था है, मगर उसका समय नियत है। मगर, नई व्यवस्था में एक साथ दो हजार श्रद्धालु भोजन प्राप्त कर सकेंगे। सबसे अहम बात यह है कि इसमें सभी प्रांतों के प्रमुख व्यंजन को शामिल किया जाएगा और 24 घंटे इसकी सुविधा मिलेगी। इसके लिए ट्रस्ट बनाया गया है और उसी के तहत संचालन किया जाएगा।
ठेकेदार की वजह से हुआ काम में विलंब
अन्नपूर्णा क्षेत्र का निर्माण सितंबर तक पूरा होना था, मगर ठेकेदार की लापरवाही से यह निर्माण बीच में रुका था। नए सिरे से टेंडर के बाद एजेंसी तय हो गई है और इसे हर हाल में कुंभ से पहले तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा क्षेत्र में श्रद्धालुओं को उनके स्वाद का निशुल्क भोजन के लिए अन्नपूर्णा क्षेत्र विकसित हो रहा है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्दनेजर इसे दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल, अध्यक्ष, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें