फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से दोस्ती, निकाह का झांसा देकर दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोेहता निवासी जमाल अख्तर को रविवार को दुराचार सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी जमाल की तलाश बीते जून महीने से पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार सिगरा क्षेत्र की युवती की दोस्ती वर्ष 2016 में फेसबुक के माध्यम से जमाल से हुई थी। करीबी बढ़ी तो जमाल ने युवती से निकाह करने का वादा किया और 15 मई 2018 को लखनऊ लेकर गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान जमाल ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद निकाह करने का झांसा देकर वाराणसी में भी अलग-अलग स्थान पर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने निकाह की बात फिर कही तो जमाल उसे जान से मारने की धमकी दिया। युवती ने प्रकरण को लेकर 19 जून 2018 को लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जमाल लक्सा क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर युवती के साथ दुराचार किया था इस वजह से लोहता पुलिस ने मुकदमा लक्सा थाने में स्थानांतरित कर दिया था। इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि शनिवार की रात जमाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें