फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर भर में पुलिस की पैदल गश्त, नई सड़क क्षेत्र में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों की शहर में पैदल गश्त के बीच गुरुवार की रात नई सड़क क्षेत्र की खजूर वाली मस्जिद के सामने फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल शेख सलीम फाटक निवासी हाजी मोहम्मद इस्लाम (34) को आननफानन में मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। आपरेशन के बाद मोहम्मद इस्लाम के दाएं हाथ से डॉक्टरोें ने गोली निकाली और उनकी हालत स्थिर बताई।
विज्ञापन

वारदात को लेकर चौक थाने में शाकिब की तहरीर पर बाबू अहमद रजा, उसके भाई गुलाम अशरफ व बाबू भेजा, शानू और सलमान फैजल के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों के तीन करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
दालमंडी के साड़ी व्यापारी मोहम्मद इस्लाम खान ने बताया कि वो खजूर वाली मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले। कुछ दूर चलने के बाद एक गेस्ट हाउस के समीप पहुंचे तो वहां दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी और गोली उनके दाएं हाथ में लगी। गोली चलते ही फायरिंग करने वाले मौके से भाग निकले और मोहम्मद इस्लाम को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें