फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुराचार के आरोपी डॉक्टर की तलाश में हल्द्वानी गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सात साल की मासूम से दुराचार सहित अन्य मामलोेें के आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए लंका पुलिस की एक टीम हल्द्वानी रवाना हो गई है। पुलिस टीम वहां हल्द्वानी पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे वाराणसी ले आएगी।
विज्ञापन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की एक सीनियर रेजीडेंट ने हल्द्वानी निवासी अपने कार्डियोलाजिस्ट पति के खिलाफ दुराचार सहित अन्य आरोपों में लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि 23 मार्च को वो उनकी बेटी को उसके पिता हल्द्वानी ले गए थे। तीन अप्रैल को हल्द्वानी से वो बेटी को लेकर वापस आईं तो वो काफी सहमी हुई थी। काफी कुरेदने पर बेटी ने बताया कि पापा उसके साथ घिनौनी हरकत करते थे। विरोध करने पर मारते-पीटते थे। सीनियर रेजीडेंट ने बताया कि उन्होेंने पति को फोन कर नाराजगी जताई तो उन्हें और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें