फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लगेगी किसान पाठशाला, सीखेंगे खेती के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर/वाराणसी। अब गांवों के किसान पाठशाला में पढ़कर खेती की नई तकनीक सीखेंगे। इसके लिए कृषि विभाग ने पाठशाला संचालकों की न्यायिक पंचायत वार जिम्मेदारी तय कर दी है। यह पाठशाला जनपद के सभी विकास खंडों में लगेगी। इसमें किसानों को खेती से आय बढ़ाने के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इसके लिए कृषि विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। किसान पाठशालाओं का आयोजन जनपद के सभी उन न्याय पंचायतों में आयोजित किए जायेंगे जहां पहले से प्राथमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत में चयनित दो ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों में शाम 4 से 5 बजे तक किसानों की पाठशाला आयोजित की जाएगी।
उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने व किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण में आगामी 4 से 8 दिसंबर तक व द्वितीय चरण में आगामी 11 से 15 दिसंबर तक चयनित ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित विकास खंड के एडीओ कृषि, तकनीकी प्रबंधक, बीटीएम, टीएम व किसान सहायकों को दी गयी है। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी जरूरी होगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि पाठशाला को सफल बनाने के लिए आगामी 21 नवंबर को कृषि भवन में क्षेत्रीय कार्मिको व अधिकारियों की एक कार्यशाला आयोजित की गयी है। इसमें विभिन्न विंदुओं पर चर्चा होगी। चौबेपुर इलाके के छित्तमपुर, बर्थराखुर्द, गरथौली, पलकहां, भन्दहाकला, भभियार, लटौनी, दुर्गवा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें