फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नान इंटरलॉक कार्य होने के चलते 16 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-झांसी रेल खण्ड में डबलिंग के लिए नान इंटरलॉक कार्य होने के कारण16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाएगा तो 10 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि निरस्त रहने वाले ट्रेनों में गोरखपुर से 25 फरवरी को चलने वाली 15063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 एवं 28 फरवरी को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, गोरखपुर से 23 फरवरी को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस, पुणे से 21 एवं 28 फरवरी को चलने वाली पुणे-लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस और लखनऊ से 19 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 11408 लखनऊ-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल है। इसी तरह ग्वालियर से 20 फरवरी से एक मार्च तक चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर के रास्ते चलाया जाएगा। बरौनी से 19 से 28 फरवरी तक चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस को कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर के रास्ते, गोरखपुर से 23 से 28 फरवरी तक चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को कानपुर-टुण्डला-आगरा कैंट-झांसी, पनवेल से 20, 22, 23, 25 एवं 27 फरवरी को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस झांसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर, पुणे से 22 फरवरी को चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस झांसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर,लखनऊ से 24 फरवरी को चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस कानपुर-टुण्डला-आगरा कैंट-झांसी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी को चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं. त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस झांसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर, पुणे से 23 फरवरी, 2019 को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस झांसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर, छपरा से 19 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 15101 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस कानपुर-टुण्डला-आगरा कैंट-झांसी, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 22 फरवरी को चलने वाली 15102 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें