फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी सहित तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रभारी विजय कुमार तिवारी, परिवहन ठेकेदार गिरीश कुमार सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर पिंटू के खिलाफ बुधवार को कैंट थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय विपणन अधिकारी धर्मवीर सिंह की तहरीर पर की गई है। तीनों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं की कालाबाजारी कर पहड़िया मंडी में बेचने के प्रयास का आरोप है।
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह के अनुसार 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि पहड़िया मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के गेट पर एक ट्रैक्टर में 202 बोरी गेहूं लाद कर बेचने के लिए लाया गया है। इसकी जांच कराई गई तो प्रतीत हुआ कि ट्रैक्टर पर लदा गेहूं राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। इसके साथ ही अभिलेखीय हेराफेरी का प्रयास कर गेहूं को बेचने का प्रयास किया जा रहा था। इस हेराफेरी में विजय कुमार तिवारी, गिरीश कुमार सिंह और पिंटू तीनों की संलिप्तता है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति जिलाधिकारी से ली गई और गेहूं लादे ट्रैक्टर को केशरीपुर स्थित विपणन निरीक्षक महानगर के गोदाम में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें