फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर कुकर्म और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने मेरठ निवासी अपने पति पर कुकर्म और उसके बड़े भाई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कैंट थाने में तहरीर दी। कैंट पुलिस ने प्रकरण की जांच आशा ज्योति केंद्र को सौंप कर रिपोर्ट मांगी है। युवती को आश्वस्त किया गया है कि केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि बीते मार्च महीने में उसने मेरठ निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसे ससुराल में मायके से दस लाख रुपये और स्कार्पियो लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच पति ने उसके साथ लगातार कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने और सुसराल के लोगों को बताने पर पति के बड़े भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सास और ससुर की शह पर बीते 15 जुलाई को उसे मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि युवती का प्रकरण आशा ज्योति केंद्र को जांच के लिए सौंपा गया है। रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें