फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों से अस्पताल में मिले केशव मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फ्लाईओवर हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी मंगलवार की देर शाम स्टेट प्लेन से बनारस पहुंचे। दोनों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कबीरचौरा और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने माना कि फ्लाईओवर को समय से पूरा कराने के लिए तीन शिफ्ट में काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन

कबीरचौरा इमरजेंसी के पास सपा नेता मनोज राय धूपचंडी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पास पहुंच गए और कहा कि इतना बड़ा हादसा हो गया और सरकार क्या कर रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। इस पर मनोज ने कहा शर्म आ रही है तभी पूछ रहा हूं। इसके बाद डिप्टी सीएम ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
बाद में सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में बताया कि हादसे के लिए चार अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इनके स्थान पर नई तैनाती की जा रही है। घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता यूसी गुप्ता, वाईके शर्मा और एसके गुप्ता की एक्सपर्ट टीम बनाई गई है। यह टीम 15 दिन में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा एक सामान्य जांच समिति भी गठित की गई है, जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें