फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में वसूली करने वाले के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज (वाराणसी)। वाराणसी-जौनपुर सीमा पर दानगंज पोखरा के समीप पुलिस की वर्दी में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले चंदवक निवासी राजमन के खिलाफ रविवार को चोलापुर थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ट्विटर पर वायरल हुए अवैध वसूली के वीडियो को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज पोखरा के समीप दिन में नो इंट्री लागू रहती है। जौनपुर और आजमगढ़ से आने वाले वाहनों को बनारस की ओर नहीं जाने दिया जाता है। दानगंज पोखरा के समीप ही पुलिस पिकेट और थोड़ी दूर पर चौकी है। वायरल वीडियो के अनुसार राजमन पुलिस के कांस्टेबल की वर्दी पहन कर दानगंज पोखरा के समीप ट्रकों से अवैध वसूली करता है और उन्हें बनारस की ओर जाने देता है। राजमन की करतूत का वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और उसके खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में सीओ पिंडरा सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें