फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीए दिल्ली बनी सर विज्जी मेमोरियल की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 10 वीं अखिल भारतीय सर विज्जी मेमोरियल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर एलबी शास्त्री दिल्ली की टीम ने कब्जा जमा लिया। एलबी शास्त्री ने झारखंड रेलवे एकादश को रविवार को सिगरा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में 12 रन से हराया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का खिताब जिया उल हक को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिजीत शर्मा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सुशांत सिंह और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब विकास दीक्षित को दिया गया। विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबी शास्त्री की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से पारस ने 49 और मुकलित ने 45 रन का योगदान दिया। झारखंड रेलवे एकादश की ओर से विकास ने तीन, जिशान ने दो, प्रतीक और सुशान ने एक-एक विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी झारखंड एकादश की पूरी टीम 180 रन पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से सीएम झा ने 49, सुरिया ने 35 और सुशांत ने 31 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री की ओर से जिया उल हक ने आठ ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आईजी रेंज दीपक रतन ने खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी कुंवर ए.एन. वेंकटेश सिंह, खुर्शीद आलम, प्रो. सुशील शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एस.एस. मिश्रा और परवेज आलम रहे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व रणजी खिलाड़ी जावेद अख्तर खान और संचालन वरिष्ठ क्रिकेटर पीपी आनंद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें