फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर दुर्ग गेट पर तैनात 34 वीं वाहिनी भुल्लनपुर (एच कंपनी) के हेड कांस्टेबल रामवृक्ष सिंह के साथ शुक्रवार को कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने से जवान की हालत बिगड़ने लगी। साथियों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनगर दुर्ग की रक्षा में 3 फरवरी से तैनात 34 वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के दो हेड कांस्टेबल रामवृक्ष सिंह और शिव प्रसाद पाल अपने मेस के काम से कहीं जा रहे थे। शास्त्री गेट के पास बाइक से तीन युवक आए और गाड़ी से टक्कर मार दी। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई । इसके बाद बात बढ़ने लगी। मारपीट के दौरान युवक ने स्टूल से रामवृक्ष के सिर पर प्रहार किया। इस दौरान रामवृक्ष सिंह और शिवप्रसाद पाल को चोट आईं। रामवृक्ष की हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कंपनी कमांडर तेज बहादुर सिंह की तरफ से एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ देर शाम मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें