फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ स्वयंसेवकों ने की। शुक्रवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बैठक के बाद सांध्यकालाीन शाखा केंद्रांचल पार्क में लगी। शाम चार बजे से ही स्वयंसेवक वहां जुटने लगे थे। आसपास के घरों की छतों से लोग संघ की शाखा को देख रहे थे।
विज्ञापन

स्वयंसेवक ध्वज को लगाने की प्रक्रिया कर रहे थे। आसपास फूलों की माला से घेरा बनाया गया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों के साथ संघ प्रमुख ने ध्वज प्रणाम के साथ प्रार्थना की। इसके बाद शाखा में होने वाले खेल, योग, व्यायाम आदि का प्रदर्शन हुआ। संचलन के अलावा गोल घेरा बनाकर हुए खेलों को लेकर सभी उत्साहित दिखे। दौड़ भी हुई। कार्य व्यवस्था में लगे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शाखा में शामिल हुए। गोल घेरा बनाकर खेल आयोजन किए गए।
बुजुर्गों के व्यायाम के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई थी। 15 मिनट तक चली संघ की प्रार्थना के दौरान कुछ स्वयंसेवक धोती-कुर्ता, कुर्ता-पैजामा में भी मौजूद रहे। संघ प्रमुख कुर्ता-पैजामा के साथ शाखा स्थल पर पहुंचे थे। संघ प्रमुख के साथ शाखा में क्षेत्र संघ चालक देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें