फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वेबसाइट से रेलवे अधिकारियों की हो सकेंगी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को मजबूत बनाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही विभाग एक वेबसाइट लांच करने जा रहा है। इस वेबसाइट से करीब 13 लाख कर्मचारी जुड़ जाएंगे और रेलेवकर्मी व्हिसल ब्लोअर(सूचना प्रदाता) सुरक्षा में हो रही लापरवाही व मनमानी की गुमनाम तरीके से जानकारी दे सकेंगे। इस वेबसाइट को सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम तैयार कर रहा है, जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस वेबसाइट पर लोगों का नाम उजागर नहीं होगा इसलिए ट्रैकमैन से लेकर ऑफिसर रैंक तक के अधिकारी गोपनीय शिकायत भी कर सकते हैं। इसमें इंजीनियर का मेनटेनेंस प्रोटोकॉल ना मानना, ट्रेनों के प्रिवेंटिव मेनटेनेंस को फॉलो न करने से लेकर काम के वक्त सोना तक शामिल होगा। इनसे सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है। कमियों और समस्याओं को खुद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी व मंत्रालय का सुरक्षा विभाग वेबसाइट की सीधे निगरानी करेगा। बता दें कि एयर इंडिया के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर रहते हुए लोहानी वहां भी ऐसा ही सिस्टम बनाए थे, जिससे काफी कुछ सुधार हुआ था। अब इस सिस्टम को रेलवे में लाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने एयर इंडिया के अधिकारियों से मुलाकात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें