फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा कॉरिडोर का काम 31 मार्च तक पूरा कराने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शुक्रवार को अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। वरुणा कॉरिडोर निर्माण की धीमी गति पर मुख्य अभियंता सिंचाई की जमकर क्लास लगाई। साथ ही, स्पष्ट किया कि हर हाल में कारीडोर का काम 31 मार्च तक पूरा करना है। इसकी तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। काम पूरा नहीं हुआ तो सिंचाई और यूपीपीसीएल के अभियंताओं को निलंबित किया जाएगा। मुख्य अभियंता सिंचाई ने कहा कि निर्धारित अवधि तक काम करा पाना मुश्किल होगा। इस पर मुख्य सचिव नाराज हो गए और मुख्य अभियंता से कहा कि वो इस्तीफा दे दें। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी जमकर फटकार लगाते हुए अभियान चलाकर निर्धारित अवधि में काम पूरा करने की हिदायत दी। मुख्य सचिव ने कमिश्नरी सभाकक्ष में विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता को रिंग रोड सहित अन्य सड़कों के फोर लेन चौड़ीकरण के कब्जा प्राप्त न होने की जानकारी न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही, गलत रिर्पोटिंग के लिए फटकार लगाई। मुआवजा राशि का शत प्रतिशत वितरण जल्द करने को कहा गया। बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, नगर आयुक्त डॉ.नितिन बंसल, मुख्य अभियंता सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मुख्य सचिव शनिवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें