फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसम लें, गलत के खिलाफ उठाएंगी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने छात्राओं से आह्वान किया कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो चुप न बैठें। उसके खिलाफ आवाज उठाएं। आज आप ये कसम लें, कि अब न आप कुछ गलत सुनेंगी, न सहेंगी बल्कि आवाज उठाएंगी। समस्या को शेयर न करने की आदत आपको छोड़नी होगी। घुटने के लिए आपकी ये जिंदगी नहीं है। आपने जो लक्ष्य तय किया है, उसे हासिल करने के लिए है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में लगी ‘पुलिस की पाठशाला’ में शामिल छात्राओं में उन्हाेंने कुछ इसी अंदाज में जोश भरा।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वो शक्ति परियां बनें। अपनी ही नहीं दूसरों की भी शक्ति बनें। अपने कॉलेज, अपने मोहल्ले में खुद का एक ग्रुप बनाएं। कहीं घरेलू हिंसा हो रही हो, किसी लड़की को कोई परेशान कर रहा हो, उसकी शिकायत अपने कॉलेज के प्रिंसिपल, टीचर, पुलिस से करें। डायल 100 और 1090 पर शिकायत हमसे सहयोग लीजिए। हम आपके सहयोग के लिए हैं। हमसे पूरा सहयोग लीजिए, हमें पूरा सहयोग दीजिए। पुलिस से डरने की हरगिज जरूरत नहीं। हमसे दोस्ती का रिश्ता गांठिए। उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली से रूबरू कराया। पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा और सहयोग के लिए तत्पर है, इसका भरोसा दिलाया। छात्राओं को स्मार्ट सिटीजन बनने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। उनकी समस्या सुनीं, उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रभा सिंह ने किया।
...और जब छात्रा ने पूछा, दालमंडी मामले में क्या करेंगे कार्रवाई
पुलिस की पाठशाला में सवाल-जवाब का दौर चल रहा था। इसी दौरान छात्रा नूतन शुक्ला ने पूछ लिया, दालमंडी मामले में पुलिस को पहले कुछ क्यों नहीं पता चला और अब वो इस पर क्या कार्रवाई करने जा रहे हैं। सवाल अप्रत्याशित था, इसलिए वो हैरान भी हुए। उन्होंने माना कि पुलिस की इसमें गलती है, देर हुई लेकिन पुलिस ने ही पहले इसे उजागर किया। बताया कि इसमें कई विभाग पर सवालिया निशान उठे हैं, पुलिस भी अछूती नहीं। कार्रवाई की जा रही है। ऐसी जगहों को और चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

‘छात्राओं से छेड़छाड़ वाले स्थान चिह्नित करने में करें मदद’
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने सभी गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अगर उनके कॉलेज के आसपास छात्राओं को आने-जाने के दौरान कोई परेशान कर रहा है, तो वो इसकी जानकारी पुलिस को दें। साथ ही बच्चियों के स्कूल आने-जाने वाले रास्तों पर छेड़छाड़ वाले स्पॉट चिह्नित करके उनकी सूची बनाने में पुलिस की मदद करें। ताकि, ऐसी जगहों पर विशेष नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड का नाम बदलकर अब ‘नारी सुरक्षा दल’ कर दिया है, इस दल में प्रत्येक थाने में एक दरोगा, दो महिला और दो पुुरुष सिपाहियों को शामिल किया गया है। उनको जिम्मेदारी दी गई है कि वह प्रधानाचार्यों के सहयोग से चिह्नित शोहदों-अराजकतत्वों के जमावड़ा वाले स्थानों पर नजर रखें और कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ‘नारी सुरक्षा दल’ को आधुनिक और सशक्त बनाकर जल्द ही विशेष तौर पर स्कूल, कॉलेज और बाजार के आसपास तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें