फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजीवन ठिठुरा, नहीं जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कंपकंपाती ठंड और गलन के बाद भी नगर निगम की नींद नहीं टूटी है। भीषण ठंड पड़ने के बाद भी शहर के किसी इलाके में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। सर्दी और ठंड से निबटने के लिए नगर निगम में तकरीबन 20 लाख रुपये का बजट है मगर अधिकारियों और ठेकेदारों के खेल में लाखों की लकड़ी कागज पर हर साल जल जाती है और चौराहों पर अलाव का पता नहीं होता है। आदमपुर जोन में राहगीरों के साथ ही रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस जोन में मच्छोदरी, प्रह्लाद घाट, काशी स्टेशन, भदऊचुंगी पुलिस पिकेट, कज्जाकपुरा और गोलगड्डा तिराहे समेत आस-पास के क्षेत्रों में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों ने खुद से अलाव की व्यवस्था की है। प्रह्लाद घाट के पार्षद मिथिलेश साहनी बच्चा ने बताया कि ठंड बढ़ने के बाद जोनल स्तर पर क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए अधिकारियों से मांग की गई हैए लेकिन शुक्रवार की रात तक लकड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। वहीं कोतवाली और दशाश्वमेध जोन में थाना चौक, दशाश्वमेध, लक्सा थाने के सामने के अलावा नई सड़क और गोदौलिया चौराहे पर गिनती की दो-चार लकड़िया रखी गई है मगर अलाव कहीं नहीं जल रहा है। इसी तरह भेलूपुर जोन मेें भी अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। वरुणापार इलाके में भी गिनती के चौराहों आशापुर, पंचक्रोशी तिराहे के पास अलाव की खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें