फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़, चीफ प्रॉक्टर से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार की रात एक बजे अपने करीबी का उपचार कराने पहुंचे दो छात्रों ने तोड़फोड़ की। दोनों ने एक्स-रे मशीन को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह से दोनों छात्रों ने दुर्व्यवहार किया। लंका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बीएचयू कला संकाय के छात्र अमन राज और विकास गुरुवार की रात अपने करीबी का ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराने पहुंचे थे। अमन राज बिड़ला अ हॉस्टल में रहता है जबकि विकास बीएचयू परिसर के बाहर रहता है। ट्रॉमा सेंटर के कर्मचारियों के अनुसार दोनों पहुंचते ही बीएचयू छात्र होने की धौंस दिखाते हुए जल्द उपचार करने को कहा। मना करने पर शुल्क काउंटर का शीशा तोड़ दिया। साथ ही, कैश काउंटर से रुपये निकालने की कोशिश की। इसके बाद दोनों एक्स-रे रूम में पहुंचे और वहां कर्मचारियों से कहासुनी करते हुए मशीन को पलटने की कोशिश की। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर पहुंचीं और दोनों को समझाने लगीं तो दोनों ने उनसे दुर्व्यवहार किया। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने ट्रॉमा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज की मदद से अमन राज और विकास की तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें