फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की स्वायता खत्म करना चाहती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब स्पेशल परपज ह्वेकल (एसपीवी) के तहत सारे टैक्स वसूल करवाने की तैयारी की है। यह नगर निगम की स्वायत्ता को खत्म करने, मेयर और पार्षदों को अधिकार विहीन करने की साजिश है। इससे मनमानी होगी और जनता पर बोझ बढ़ेगा। वह शुक्रवार को मौलवी बाग स्थित सपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर का स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद नगर निगम में वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (वीएससीएल) नामक एक कंपनी का पंजीयन कराया गया है। उसी के तहत एसपीवी का भी गठन किया गया है। स्मार्ट सिटी के लिए बने प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टैक्स वसूल करने के लिए एसपीवी को अधिकृत किया जाएगा, जिससे मनमानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आईपीडीएस के तहत सड़कों की खुदाई से पेयजल और सीवेज लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। इससे दूषित जलापूर्ति होने के साथ प्रदूषण फैल रहा है। इस सरकार में सांस लेना दूभर हो गया है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा के बड़े नेता महापौर के लिए वोट मांग रहे हैं लेकिन जब बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज हुआ था तब कोई आगे नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि यदि हमारी पार्टी नगर निगम चुनाव जीतती है तो सीवेज और पेयजल के साथ सड़कों को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय समाज दल के श्रीनारायण राजभर के सपा में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें