फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दौर में सभी दलों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव के अंतिम दौर में सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी और समर्थक डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। निर्णायक दौर में बाजी पलटने के हर दांव आजमाए जा रहे हैं। प्रचार के अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन की जबरदस्त होड़ मची। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूसों का सिलसिला पूरे दिन चला। झंडा-बैनर के साथ निकले प्रत्याशी और समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार की सुबह छह बजे से पोलिंग पार्टियाें की रवानगी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रविवार यानी 26 नवंबर को काशी की जनता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें