फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी साइबर जालसाजी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रवींद्रपुरी एक्सटेंशन स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली बैंक अधिकारी रश्मि श्रीवास्तव साइबर जालसाजी का शिकार हो गईं। रविवार की भोर में जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली। खास बात यह रही कि जालसाजों ने रश्मि को फोन भी नहीं किया और खरीदारी 32 बार में विदेशी मुद्रा में भुगतान कर की गई। रश्मि ने मामले की शिकायत भेलूपुर पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की सुबह एसबीआई के प्रतिनिधि की कॉल आई कि आपके क्रेडिट कार्ड से सुबह चार बजे से अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। 32 बार में 75,017 रुपये की खरीदारी क्रेडिट कार्ड से की गई। साथ ही कार्ड ब्लॉक किए जाने के बाद भी उसके माध्यम से अवैध तरीके से खरीदारी करने का प्रयास जारी रहा। रश्मि ने बताया कि उनके पास कोई कॉल भी नहीं आई और बावजूद इसके उनके क्रेडिट कार्ड से विदेशी मुद्रा में भुगतान कर खरीदारी की गई। इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें